शिमला में जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक:स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, जवानों की समस्याओं पर चर्चा, सरकार तक मांगें पहुंचाने की कही बात

शिमला जिले में जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक रामपुर में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता बोर्ड के अध्यक्ष कैप्टन रवि राज कायथ ने की। बैठक में जिला शिमला एवं किन्नौर पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के निदेशक लेफ्टिनेंट कमांडर अतुल चम्याल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान पूर्व सैनिक कल्याण यूनियन के पदाधिकारियों, पूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। बैठक के दौरान पूर्व सैनिकों और वीर नारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया गया। निदेशक लेफ्टिनेंट कमांडर अतुल चम्याल ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित इस अवसर पर ईसीएचएस झाकड़ी की मेडिकल टीम द्वारा एक स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया। डॉ. ऋषभ के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पूर्व सैनिक कल्याण यूनियन रामपुर के सचिव, पूर्व हवलदार गोपू राम राणा ने बताया कि रामपुर में सामुदायिक भवन निर्माण के प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श हुआ। इसके साथ ही, युद्धकाल में शहीद वीर नारियों का हाउस टैक्स माफ करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इस बैठक में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों ने भाग लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *