सोशल मीडिया पर हथियार का प्रचार करने वाला सप्लायर गिरफ्तार:9 पिस्तौल-मैगजीन बरामद, ​विदेश में बैठे गैंगस्टर के आदेश पर करने वाला था डिलीवरी

बठिंडा में सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रचार करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके पास से नौ पिस्तौलें और मैगजीन बरामद की हैं। युवक को विदेश में बैठे एक व्यक्ति ने 50 हजार रुपये के बदले ये हथियार सप्लाई करने का आदेश दिया था। सिविल लाइन्स थाना पुलिस को इस संबंध में सूचना मिली थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनिंदर सिंह नामक युवक को मौके से गिरफ्तार किया। उसके पास से नौ विदेशी पिस्तौलें और संबंधित मैगजीन बरामद की गईं। वाट्सएप कॉल करके मांगे गए थे हथियार गिरफ्तार युवक की पहचान राजगढ़ कुब्बे तहसील मौड़ निवासी मनिंदर सिंह के रूप में हुई है। वह सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रचार करता था। इसी दौरान उसे एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया, जिसमें उसे हथियार डिलीवर करने के लिए 50 हजार रुपये का प्रस्ताव दिया गया था। किसको सप्लाई करनी थी, इसकी जांच डीएसपी संदीप सिंह भाटी ने बताया कि मनिंदर सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ पहले भी लड़ाई-झगड़े का एक मामला दर्ज है। पुलिस ने मनिंदर सिंह को बठिंडा के रिंग रोड से हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। उसे ये हथियार किसी अज्ञात व्यक्ति को सौंपने थे, जिसके निर्देश उसे अभी तक नहीं मिले थे। पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *