पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स:लुधियाना में किसानों ने लाडोवाल टोल प्लाजा फ्री कराया, मांगों को लेकर धरने पर बैठे

पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा में शुमार लाडोवाल टोल प्लाजा को आज किसानों ने फ्री करा दिया है। विभिन्न किसान जत्थेबंदियों ने आज यहां एकत्रित होकर लोगों को फ्री में गुजरने दिया। किसानों का साफ कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती वे आम जनता के लिए इस टोल को पूरी तरह टैक्स फ्री रखेंगे। इस दौरान किसान वहीं धरने पर बैठ गए। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए लाडोवाल टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल तैनात है। किसान फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर पक्का कानून बनाने समेत कई बड़ी मांगे कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *