पंजाब के लुधियाना में आज किरपाल नगर इलाके में दिनदहाड़े एक दुकानदार पर उसके जानकार ने पुरानी रंजिश के कारण हमला कर दिया। पुराना जानकार बताकर आए एक युवक ने दुकान के अंदर घुसकर धारदार हथियार से अटैक किया। खुद का बचाव करते समय युवक की बाजू पर बुरी तरह से कट लग गया। हमलावर दात लहराता हुआ दुकान से फरार हो गया। इलाके के कुछ लोगों ने पीछा करके उसे दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई भी की। हमलावर को थाना दरेसी की पुलिस के सुपुर्द लोगों ने किया। घायल युवक सन्नी को खून से लथपथ हालत में देख लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर देख उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरी वाले ब्लेड से किया बदमाश ने हमला जानकारी देते हुए इलाका निवासी डाक्टर लाल सिंह सिद्धू ने कहा कि वह कपड़ा मार्केट के प्रधान है। आज सुबह सन्नी नाम के व्यापारी पर एक व्यक्ति ने उसकी दुकान में घुस कर आरी वाले ब्लेड से मारा। फिर उसने सन्नी को विपन फैब्रिक के बाहर घेर कर पीटा। हमलावर जब मौके से भागा तो इलाके के लोगों ने उसे दौलत कालोनी में जाकर पकड़ा। हमलावर को जो भी पकड़ने की कोशिश करता था वह उस पर अटैक करता था। हमलावर अक्सर सन्नी की दुकान पर पहले भी आता रहा है। इनकी कोई पुरानी रंजिश होने की बात सामने आ रही है। लोगों ने बदमाश का पीछा कर दबोचा इलाका निवासी बलराम ने कहा कि सन्नी दुकान पर बैठा था। तो एक व्यक्ति लकड़ काटने वाला ब्लेड लेकर पहले दुकान में घुसा फिर कुछ देर बाद ब्लेड लेकर गली से निकला। मैंने देखा वह खेतों के पास जाकर खड़ा हो गया। इतने में दुकान के बाहर भीड़ खड़ी थी। मैंने लोगों से पूछा तो पता चला कि उसने सन्नी के ब्लेड मारा है। मैंने पार्षद और अन्य लोगों को बताया तो बदमाश का पीछा किया। इलाके के ही पारस नाम के युवक ने दूध की कैनी के ढक्कन उसके सिर पर मार कर उसे पकड़ा। सन्नी के साथ इस हमलावर का क्या लेना-देना है ये उसे ही पता होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


