जालंधर सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत:फिल्लौर का रहने वाला था; खड़े ट्रक से टकराई एक्टिवा

जालंधर के गोराया से फगवाड़ा हाईवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यहां सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से एक्टिवा जा कर टकरा गई। मृतक की पहचान फिल्लौर निवासी हेमंत कुमार के रूप में हुई है। शुक्रवार देर रात हादसे में टक्कर इतनी भीषण थी कि एक्टिवा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। राहगीरों ने घायल हेमंत कुमार को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हाईवे पर लंबा जाम लगा घटनास्थल पर मौजूद सुखदेव सिंह ने बताया कि वह जालंधर से आ रहा था। इस दौरान हाईवे पर जाम लगा हुई था, जिसके बाद उसने देखा कि ट्रक में एक्टिवा की टक्कर हो गई। इस घटना में एक्टिवा सवार हेमंत कुमार की मौत हो गई। उन्होंने जाम को देखते हुए कंट्रोल रूम पर हादसे की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। संपूर्णा फैक्टरी के पास हुआ हादसा वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से जालंधर-लुधियाना हाईवे पर संपूर्णा फैक्टरी के पास हुए इस हादसे की सूचना मिली थी। शव को सिविल अस्पताल में रखवाया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाकर मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *