लुधियाना में प्रेम प्रसंग में युवक ने दी जान:मकान मालिक की बेटी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप मामला दर्ज

लुधियाना के साहनेवाल में मक्कड़ कॉलोनी के 19 वर्षीय युवक द्वारा मानसिक परेशानी के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान आर्यन यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक की मां के बयानों के आधार पर मकान मालिक की बेटी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फैक्ट्री में थी मां, घर में बेटे ने लगा लिया फंदा शिकायतकर्ता मृतक की माँ सुनीता ने बताया कि वह मक्कड़ कॉलोनी की गली नंबर 3 में मुकेश सिंह के मकान में किराए पर रहती है। बीते 24 फरवरी को वह रोजाना की तरह काम पर फैक्ट्री गई हुई थी और उसका बेटा आर्यन घर पर अकेला था। दोपहर के वक्त फैक्ट्री के फोरमैन राकेश ने सुनीता को सूचना दी कि उसके बेटे की तबीयत खराब है वह तुरंत घर पहुंचे। जब सुनीता घर पहुंची तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे के अंदर आर्यन का शव पंखे की हुक से चुन्नी के सहारे लटका हुआ था। प्रेम प्रसंग का मामला: सुसाइड के पीछे ‘ज्योति’ का नाम मुदईया सुनीता ने पुलिस को दिए बयानों में गंभीर आरोप लगाए हैं। मां का कहना है कि उसके बेटे आर्यन के संबंध मकान मालिक मुकेश सिंह की बेटी ज्योति के साथ थे। सुनीता के अनुसार ज्योति उसे काफी समय से परेशान कर रही थी। इसी मानसिक प्रताड़ना और दुख के चलते आर्यन ने खौफनाक कदम उठाते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिसिया कार्रवाई: धारा 108 BNS के तहत मामला दर्ज घटना की सूचना मिलते ही साहनेवाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाकर दिया रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है पुलिस ने इस मामले में 108 BNS (आत्महत्या के लिए उकसाना) जांच अधिकारी ने कहा शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *