कोटा में पानी-गर्म करने की रॉड से महिला की मौत:बाथरूम में नहाने गई तो करंट से हुआ हादसा; 3 साल पहले हुई थी शादी

कोटा में बाथरूम में नहाने गई महिला को करंट लग गया। पानी गर्म करने की रॉड को छूने से यह हादसा हुआ। उसकी 3 साल पहले शादी हुई थी। उसके 20 महीने का एक बच्चा है। हादसा गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे कैथून थाना क्षेत्र के ताथेड इलाके में हुआ। हादसे में मूलरूप से बिहार की रहने वाली खुशी मंडल (27) की मौत हो गई। अचेत हालत में परिजन खुशी को इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर खुशी को मृत घोषित किया। कोटा एमबीएस हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में मेडिकल बोर्ड से शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। महिला की मौत पर परिजनों ने बातचीत से इनकार कर दिया। महिला अपने बच्चे व सास-ससुर के साथ ताथेड इलाके में रह रही थी। करंट लगने से हुआ हादसा, पोस्टमार्टम कराया
कैथून थाना ASI हीरालाल ने बताया- महिला खुशी गुरुवार सुबह साढ़े 8 बजे करीब बाथरूम में नहाने गई थी। बाथरूम में पानी गर्म करने की रॉड लगा रखी थी। रॉड के छूने पर वह करंट की चपेट में आ गई। पता लगने पर परिजन अचेत हालत में हॉस्पिटल लाए। बॉडी को मॉर्च्यूरी में गुरुवार को शिफ्ट करवाया गया था। मेडिकल बोर्ड से शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। परिजनों ने करंट लगने से मौत होना बताया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। महिला के सास-ससुर भी बिहार के रहने वाले हैं। वे पिछले 20 साल से कोटा में रह रहे हैं। वहीं महिला का पति बिहार में काम करता है।
ये खबर भी पढ़ें- कोटा में सीढ़ियों से फिसलकर किराना व्यापारी की मौत:टॉयलेट जाते समय हुआ हादसा, सिर पर चोट लगी; इलाज के दौरान दम तोड़ा कोटा में मकान की सीढ़ियों से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है रात को टॉयलेट करने जाते समय पैर फिसल गया। व्यक्ति पहली मंजिल से 8-10 फीट नीचे आ गिरा। घटना सांगोद थाना इलाके के अमृत कुंआ गांव की है। मृतक बजरंगलाल (45) किराना व्यापारी थे। उनके घर के नीचे ही दुकान है। खबर पढ़े

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *