नशे के शिकार युवाओं को मुख्यधारा में लाने का प्रयास:पठानकोट में एसएसपी की व्यापारियों के साथ बैठक, हेल्पलाइन नंबर किए जारी

पठानकोट जिले में पुलिस ने नशे की लत में फंसे युवाओं को समाज की मुख्यधारा में वापस लाने के लिए एक नई पहल शुरू की है। जहां राज्य सरकार प्रदेश में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है, जिसमें ‘ऑपरेशन प्रहार’ और ‘ऑपरेशन प्रहार-02’ के तहत नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बता दे कि नशे की आपूर्ति श्रृंखला टूटने के कारण कई युवा, जो इसकी दलदल में फंसे थे, उन्हें अब परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं युवाओं को पुनर्वासित करने और सामान्य जीवन में लौटने में मदद करने के उद्देश्य से पुलिस यह प्रयास कर रही है। व्यापारियों के साथ पुलिस की बैठक इसी कड़ी में, पठानकोट के एसएसपी ने शहर के व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि यदि उनके इलाके में कोई युवक नशे की लत से ग्रस्त है, तो उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया जाए। इसका लक्ष्य है कि ऐसे युवा दोबारा सामान्य जीवन जी सकें और समाज का सक्रिय हिस्सा बन सकें।
पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर किए जारी एसएसपी ने बताया कि युवाओं को नशे से बाहर निकालने के प्रयासों के साथ-साथ हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए जा रहे हैं। इन नंबरों के माध्यम से लोग बिना किसी डर के पुलिस तक जानकारी पहुंचा सकेंगे। पुलिस, लोगों के सहयोग से समाज में सक्रिय असामाजिक तत्वों पर प्रभावी ढंग से नकेल कस सकेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *