फाजिल्का पुलिस ने अबोहर- हरियाणा हाईवे पर राहगीरों को लूट का शिकार बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जिसमें पुलिस ने पांच युवाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने रात के समय तेजधार हथियारों के बल पर मारपीट कर उसकी कार और मोबाइल छीन लिया गया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी गुरमीत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि सुशील कुमार निवासी गुरुनानक नगर, सिरसा ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि 26 फरवरी की रात को वह अपनी वैगनआर में सवार होकर अपने रिश्तेदार को मिलने के लिए सिरसा से अबोहर आ रहा था। रात करीब 10 बजे सीतो- अबोहर हाईवे पर गांव सुखचैन के नजदीक पांच अज्ञात युवाओं ने तेज हथियारों से उसपर धावा बोल दिया और उसके साथ मारपीट कर उससे उसकी वेगन आर कार और मोबाइल छीन कर ले गए। हमलावरों ने दी थी जान से मारने की धमकी आरोपियों ने धमकी दी कि अगर पुलिस को सूचना दी तो वह उसे जान से मार देंगे। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मुकदमा दर्ज कर तकनीकी संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए विभिन्न पुलिस टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की। फाजिल्का पुलिस ने बहुत ही मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटे के दौरान उक्त वारदात को अंजाम देने वाले पांच युवाओं को काबू कर उससे पीड़ित से छीनी उनसे कार और उसका मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान रवि निवासी भागसर, रमेश निवासी रायपुरा, सोनू निवासी खैरपुर, सुनील नाथ निवासी कुलार और संजय निवासी खैरपुर के रूप में हुई है।


