बांसवाड़ा जिले के दानपुर थाना क्षेत्र में नेगडिया गांव के पास तेज रफ्तार बाइक और ऑटो की टक्कर में दस लोग घायल हो गए। कसलखली फंटे के पास हुई इस भिड़ंत में ऑटो पलट गया, जिससे उसमें सवार आठ यात्री और दो बाइक सवार घायल हुए। हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच दानपुर पुलिस कर रही है, जबकि घायलों को छोटी सरवन हॉस्पिटल से महात्मा गांधी जिला हॉस्पिटल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार नेगडिया गांव के पास बाइक और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ऑटो में बैठे यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। राहगीरों और ग्रामीणों ने ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से सभी को छोटी सरवन हॉस्पिटल पहुंचाया गया। गंभीर घायलों को जिला हॉस्पिटल रेफर हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज के बाद कुछ घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें महात्मा गांधी जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। हादसे में लक्ष्मण, तारा, कैलाश, चम्पा, रुकमा, शांतिलाल, जमुना और कचरू सहित करीब 10 लोग घायल हुए हैं। सभी नागाखली गांव के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने मौके का लिया जायजा सूचना मिलने पर दानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और ऑटो को सड़क से हटवाया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। जिला हॉस्पिटल में घायलों का इलाज जारी है।


