शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और प्रभारी मनीष सिसोदिया समेत 24 लोगों को अदालत ने बरी कर दिया है। इस पर पंजाब से लेकर दिल्ली तक AAP जश्न मना रही है। वहीं, पंजाब बीजेपी ने तंज कसा है। प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि यह पहली दफा नहीं हो रहा है। बहुत सारे केस हैं, जहां लोअर कोर्ट के बाद जजों को खींचा गया। मैं ज्यूडिशियरी के बारे में कमेंट करने के पक्ष में नहीं हूं। केजरीवाल के रोने को लेकर उन्होंने कहा कि यह मगरमच्छ के आंसू हैं। वह चंडीगढ़ में आज एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। वहीं, उन्होंने का कि केजरीवाल के बरी होने पर पहली बधाई भी कांग्रेस ने दी। क्या पंजाब चुनाव में अब यह इकट्ठे होने वाले है। आखिर में उन्होंने कहा कि गुरदासपुर के सांसदमें सुखजिंदर सिंह रंधावा ने गृहमंत्री को पत्र लिखा है। हम साल्यूशन ओरऐडेंट पार्टी है। फिक्र न करे। अमित शहा भी आ रहे है। यह रोग हम ही मिटाएंगे। आपके भी ठंड डालेगे। पंजाब लोगों पर भी मरहम लगाएंगे। पुलिस के एनकाउंटर की तरह इन पर विश्वास नहीं जाखड़ ने कहा कि मैं गाड़ी में देख रहा था, केजरीवाल साहब बहुत भावुक हो रहे थे। लेकिन यह मगरमच्छ के आंसू हैं। क्योंकि मैं तो पंजाब के संदर्भ में कह रहा हूं। यह दिल्ली से फ्री होकर आए। तब से इनका व्यवहार देखा है। अगर पंजाब पुलिस की एनकाउंटर थ्योरी पर किसी को भरोसा नहीं है तो हमें भी केजरीवाल साहब पर भरोसा नहीं है। जजमेंट में गलती हो सकती है, सीबीआई ने काम नहीं किया हो जो यह कट्टर ईमानदारी वाली मोहर लेकर आए हैं, यह बात किसी आदमी के गले नहीं उतरती। हो सकता है कि जजमेंट में गलती हो। सीबीआई अपनी ड्यूटी सही नहीं निभा पाई हो। पंजाब में जिस तरह से लूटा है, करप्शन महंगी कर दी। जो काम पांच हजार में होता था, पचास हजार में हो रहा है। पुलिस प्री वेडिंग शूट में व्यस्त पंजाब की कानून व्यवस्था के मुद्दे पर जाखड़ ने कहा कि सारी पुलिस प्री-वेडिंग शूट करवा रही है। यहां पर मर्डर ही हो रहे हैं। सिंगरों की सिक्योरिटी वापस ली जा रही है। इस पर उन्होंने कहा कि मूसेवाला में हाल सबने देखा है। खुद ही पहले सिक्योरिटी की जानकारी रिलीज कर दी थी। क्या AAP और कांग्रेस इकट्ठे होने वाले है क्या राहुल गांधी की रैली पर कहा पहले यह काम कर लेते तो पंजाब के कांग्रेसियों में जान पड़ सकती थी। इनका समझौता हुआ है। राहुल जी यहां से आने से पहले एक बार इनसे पूछते कि मनरेगा स्कीम कब से बंद है। एक साल हो गया। आप को अब याद आई जब बीरम जी को लेकर। अगर सही लीडरशिप की बात हो तो लीडरशिप कहती है कि मनरेगा को लेकर बात करते। आप ने कौन से गीत गाए। पंजाब कांग्रेस आज कह रही है कि भगवंत मान के पास देने के लिए पैसे नहीं हैं। जो पहले दिए जा रहे थे, वह तो दिलवाए नहीं हैं। आज जब केजरीवाल के केस में बरी होने की बात आई तो सबसे पहले कांग्रेस पार्टी ने स्वागत किया है। क्या अब इकट्ठे होने लगे हैं। अब रात को हुडडी पहनकर जाने की जरूरत नही


