भरतपुर में महिला की मौत, जहर देकर हत्या का आरोप:दहेज में 11 लाख और कार की डिमांड कर रहे थे, ससुराल वाले फरार

भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में नीतू नाम की महिला की मौत हो गई। पीहर पक्ष का आरोप है कि ससुराल वालों ने 11 लाख रुपए और कार की मांग को लेकर उसे परेशान किया और जबरन जहर देकर हत्या कर दी। घटना के बाद सभी ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। नीतू को मंगलवार शाम करीब 4 बजे आरबीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां करीब एक घंटे इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस को हत्या की शिकायत दे दी गई है। दो साल पहले हुई थी शादी सोनू निवासी नागोली गांव थाना धौलपुर ने बताया कि उसकी बड़ी बहन नीतू और छोटी बहन रमन (20) की शादी 22 अप्रैल 2024 को बुद्ध की हाट निवासी दो भाइयों पदम और रमा शंकर के साथ हुई थी। दहेज की मांग का आरोप परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करते थे। ससुर ब्रज मोहन, जेठ मनीष, ननद डोली, हेमलता और नंदोई हरेंद्र और राजेश 11 लाख रुपए और क्रेटा कार की मांग कर रहे थे। विरोध करने पर मारपीट परिजनों के अनुसार जब नीतू और रमन मांग का विरोध करती थीं तो उनके साथ मारपीट की जाती थी। आरोप है कि एक दिन पहले दोनों बहनों को बुरी तरह पीटा गया। जब रमन ने नीतू को बचाने की कोशिश की तो उसे कमरे में बंद कर दिया गया। इसके बाद नीतू को जबरन जहर दिया गया। बहन ने दी पीहर पक्ष को सूचना रमन के कमरे से बाहर निकलने के बाद उसने पीहर पक्ष को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन ससुराल पहुंचे और नीतू को हॉस्पिटल ले गए। हॉस्पिटल में तोड़ा दम नीतू को शाम करीब 4 बजे आरबीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। करीब एक घंटे इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। डेढ़ साल की बेटी नीतू की डेढ़ साल की बेटी हर्षिता है, जिसकी देखभाल फिलहाल उसकी छोटी बहन रमन कर रही है। पति चलाते हैं परचून की दुकान नीतू और रमन के पति पदम सिंह और रमा शंकर परचून की दुकान चलाते हैं। पुलिस को दी शिकायत नीतू की मौत के बाद सभी ससुराल वाले फरार हैं। पीहर पक्ष ने मथुरा गेट थाना पुलिस को हत्या की शिकायत दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *