गोल्डन-टेंपल में टीवीएस मोटर कंपनी ने चार-दोपहिया-वाहन किए भेंट:अमृतसर स्थित शिरोमणि कमेटी ने अधिकारियों को किया सम्मानित

अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में आज श्रद्धा और सेवा का एक प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब टीवीएस मोटर कंपनी द्वारा चार दोपहिया वाहन भेंट किए गए। यह सेवा गोल्डन टेंपल में संगत की सुविधा और प्रबंधन कार्यों को सुचारु बनाने के उद्देश्य से की गई। भेंट किए गए वाहनों में एक अपाचे आरटीआर मोटरसाइकिल, एक टीवीएस जुपिटर स्कूटर, एक टीवीएस एनटॉर्क और एक बैटरी चालित ऑर्बिट स्कूटी शामिल हैं। कंपनी के अधिकारियों ने इन वाहनों की चाबियां शिरोमणि कमेटी के सदस्य एडवोकेट भगवंत सिंह सियालका, निजी सचिव शाहबाज सिंह तथा गोल्डन टेंपल के प्रबंधक भगवंत सिंह धंगेरा को सौंप दीं। श्रद्धा और कृतज्ञता का प्रतीक: सियालका इस अवसर पर एडवोकेट भगवंत सिंह सियालका ने कहा कि गोल्डन टेंपल में जहां श्रद्धालु विभिन्न प्रकार की सेवाओं में भाग लेते हैं, वहीं कई प्रतिष्ठित कंपनियां भी अपने नए वाहन या अन्य वस्तुएं भेंट कर अपनी आस्था प्रकट करती हैं। उन्होंने कहा कि टीवीएस कंपनी द्वारा की गई यह भेंट गुरु साहिब के प्रति कृतज्ञता और श्रद्धा का प्रतीक है। सिरोपा देकर किया सम्मानित शिरोमणि कमेटी की ओर से टीवीएस कंपनी तथा अमृतसर के स्थानीय डीलरों — नॉवेल्टी टीवीएस, प्रभाव टीवीएस और बालाजी टीवीएस — से आए अधिकारियों को गुरु की बख्शीश स्वरूप सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गोल्डन टेंपल के अन्य अधिकारी और प्रबंधकगण भी उपस्थित रहे। यह आयोजन सेवा, श्रद्धा और सहयोग की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने वाला रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *