केंद्रीय मंत्री बोले-लड़ाकू-विमान से बुलेटप्रूफ जैकेट भारत में बन रहा:शेखावत ने कहा-12 वर्षों में देश ने मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की, बंगाल में टीएमसी का होगा सूपड़ा साफ

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने शुक्रवार को जोधपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि एक समय ऐसा था, जब भारत रक्षा क्षेत्र में दुनिया के सबसे बड़े आयातकों में गिना जाता था, लेकिन अब देश निर्यातक बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। तेजस लड़ाकू विमान से लेकर मिसाइल और बुलेटप्रूफ जैकेट तक, आज सबकुछ भारत में ही निर्मित हो रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति की मौजूदगी में होने वाला वायुसेना का प्रदर्शन देश की उच्चतम सैन्य क्षमता का परिचायक होगा। सीमावर्ती क्षेत्र में इस तरह का आयोजन होने से वहां रहने वाले लोगों का भारत की ताकत और क्षमता पर भरोसा और मजबूत होगा। आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति आतंकवाद के मुद्दे पर शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई है। यह नीति वैश्विक स्तर पर लागू होती है। उन्होंने कहा कि आज वे देश भी आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपना रहे हैं, जो पहले इसे बढ़ावा देते रहे हैं। बंगाल में टीएमसी का होगा सूपड़ा साफ शेखावत ने पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर भी कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में पश्चिम बंगाल में टीएमसी का सूपड़ा साफ हो जाएगा। यह भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है कि पश्चिम बंगाल समेत किसी भी राज्य में एक भी घुसपैठिए को नहीं रहने दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *