जोधपुर में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- एक समय ऐसा था, जब भारत रक्षा क्षेत्र में दुनिया के सबसे बड़े आयातकों में गिना जाता था। वहीं अब देश निर्यातक बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। तेजस लड़ाकू विमान से लेकर मिसाइल और बुलेटप्रूफ जैकेट तक सब भारत में ही अब बन रहे हैं। मीडिया से शुक्रवार को अपने आवास पर बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- यह भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है कि पश्चिम बंगाल समेत किसी भी राज्य में एक भी घुसपैठिए को नहीं रहने दिया जाएगा। शेखावत ने कहा- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में होने वाला वायुसेना का प्रदर्शन देश की उच्चतम सैन्य क्षमता का परिचायक होगा। सीमावर्ती क्षेत्र में इस तरह का आयोजन होने से वहां रहने वाले लोगों का भारत की ताकत और क्षमता पर भरोसा अधिक मजबूत होगा। आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति
आतंकवाद के मुद्दे पर शेखावत ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई है। यह नीति वैश्विक स्तर पर लागू होती है। उन्होंने कहा- आज वे देश भी आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपना रहे हैं, जो पहले इसे बढ़ावा देते रहे हैं। बंगाल में टीएमसी का होगा सूपड़ा साफ
शेखावत ने पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा- अगले चुनाव में पश्चिम बंगाल में टीएमसी का सूपड़ा साफ हो जाएगा। ……… यह खबर भी पढ़ें… फाइटर हेलिकॉप्टर प्रचंड में उड़ान भरने वाली मुर्मू पहली राष्ट्रपति:कॉकपिट से देश को मैसेज-वीर सैनिकों को गर्व के साथ धन्यवाद; जय हिंद, जय भारत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन से स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर (LCH) प्रचंड में उड़ान भरी। वे हेलिकॉप्टर प्रचंड में बतौर को-पायलट उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति हैं। राष्ट्रपति ने उड़ान के दौरान हेलिकॉप्टर के कॉकपिट से सैल्यूट किया। राष्ट्रपति मुर्मू इससे पहले लड़ाकू विमान सुखोई और राफेल में उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति बनी थीं। राष्ट्रपति मुर्मू सुबह करीब 9:15 बजे जैसलमेर वायुसेना स्टेशन पहुंची थीं। सेना के अधिकारियों ने उन्हें हेलिकॉप्टर के बारे में ब्रीफिंग दी। इसके बाद राष्ट्रपति हेलिकॉप्टर के कॉकपिट में बैठीं। (पूरी खबर पढ़ें)


