मोगा सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत:इलाज के दौरान ली अंतिम सांस, एक की पहले हो चुकी मृत्यू, एक घायल

लुधियाना हाईवे पर गांव मटवानी के पास 24 फरवरी को हुए एक सड़क हादसे में घायल हुए एक बुजुर्ग व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस दुर्घटना में पहले ही एक बुजुर्ग महिला की मौके पर मृत्यु हो गई थी। बता दे कि हादसे में कुल तीन लोग घायल हुए थे। दरअसल सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, 24 फरवरी को कुस्सा निवासी गुरदेव सिंह अपने बेटे इकबालवीर सिंह और पत्नी चरणजीत कौर के साथ स्विफ्ट कार में लुधियाना की ओर जा रहे थे। गांव मटवानी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अब तक तीन लोगों की मौत इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमें चरणजीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि घायल गुरदेव सिंह और इकबालवीर सिंह को इलाज के लिए लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान गुरदेव सिंह ने भी दम तोड़ दिया। थाना अजीतवाल पुलिस ने बुजुर्ग महिला और व्यक्ति के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *