भरतपुर शहर के बिजली घर चौराहे पर आज आमजन ने गोविंद सिंह डोटासरा का पुतला फूंका। डोटासरा ने 26 फरवरी को विधानसभा में बयान दिया था कि सीएम सांगानेर से जीते और, बजट भरतपुर और सीकर को दे रहे हैं। बाकी सभी सीएम ने गायब कर दिए। अगर वह भरतपुर से विधानसभा का चुनाव लड़े और, अगर जीत जाएं तो, हमें बता देना।
विकास होने पर डोटासरा को जलन हो रही
ओमवीर सरपंच निवासी घुसियारी ने बताया कि आज गोविंद सिंह डोटासरा का पुतला दहन किया गया है। डोटासरा यह बताएं भरतपुर राजस्थान से अलग है। सीएम भजन लाल शर्मा भरतपुर में विकास करवा रहे हैं तो, डोटासरा के जलन क्यों हो रही है। गोविंद सिंह डोटासरा को बोलने से मतलब है। गोविंद सिंह डोटासरा को सपने में भी सीएम भजन लाल शर्मा दिखाई दे रहे हैं।
डोटासरा आकाओं को खुश करने में लगे हुए हैं
इस बार पंचायती राज चुनाव में किस तरह मोरिया बोलेगा यह चुनाव आने पर उन्हें पता लग जायेगा। वह कांग्रेसी आकाओं को खुश करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। राजस्थान का ऐसा कौनसा जिला है जिसमें सीएम विकास नहीं कर रहे। भरतपुर को लेकर मुद्दा बना रहे हैं। अगर भरतपुर में विकास हो रहा है तो, कांग्रेसियों को मिर्ची क्यों लग रही है।
सुभाष गर्ग डोटासरा के बयान पर चुप
सुभाष गर्ग भी आये दिन चिट्ठियां लिखकर जनता को गुमराह करते रहते हैं। विभागों में बैठे लोग सुभाष गर्ग को सूचना दे देते हैं। अगर सुभाष गर्ग चाहते हैं कि भरतपुर में विकास होना चाहिए तो, वह डोटासरा के बयान पर बयान क्यों नहीं दे रहे। राजस्थान की जनता को भजन लाल शर्मा दिखाई दे रहे हैं। इसलिए डोटासरा उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं। सीएम डोटासरा से रुकने वाले नहीं हैं। राजस्थान की जनता उनके साथ है। भजन लाल शर्मा अगर भरतपुर से चुनाव लड़ेंगे तो, वह लाखों वोटों से जीतेंगे। कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता यहां से चुनाव लड़ेगा तो, जनता उनकी जमानत जब्त कर देगी।
सीएम भरतपुर से चुनाव नहीं जीत सकते
दरअसल गोविंद सिंह डोटासरा ने विधानसभा में बयान दिया था की हमारा मुख्यमंत्री विधानसभा का भरतपुर से चुनाव लड़ के और वह जीत कर आ जाएं तो, हमें बताया देना। सीएम सांगानेर से चुनाव जीते और पैसा भरतपुर, सीकर को बाकी सभी को गायब कर रखा है।


