24 करोड़ गायत्री महापुरश्चरण यज्ञ’ के लिए दिया निमंत्रण:राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विमलेश शर्मा का झुंझुनूं में अभिनन्दन, पुष्कर में आयोजित होगा प्रोग्राम

विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बिमलेश शर्मा के झुंझुनूं आगमन पर जिला इकाई द्वारा अभिनंदन किया गया। इस दौरान समाज की एकजुटता और आगामी धार्मिक आयोजनों पर विस्तार से चर्चा की गई। विप्र फाउंडेशन के जिला संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया ने बताया कि जिलाध्यक्ष कमल कांत शर्मा एवं जिला संयोजक उमाशंकर महमिया के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का माला, दुपट्टा और साफा पहनाकर स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए विमलेश शर्मा ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विप्र फाउंडेशन के प्रत्येक पदाधिकारी को ब्राह्मण समाज की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए समर्पित होना चाहिए। ब्राह्मण समाज ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना के साथ सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाला समाज है। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि वर्तमान समय में संगठन, शिक्षा और संस्कार ही समाज को सशक्त बनाने के तीन मुख्य स्तंभ हैं। पुष्कर में होगा ऐतिहासिक ‘200 कुण्डीय महायज्ञ’ कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आगामी गायत्री पुरश्चरण 200 कुण्डीय महायज्ञ का निमंत्रण रहा। शर्मा ने बताया कि 8 मार्च से 19 अप्रैल 2026 तक प्रोग्राम होंग। 200 कुण्डीय महायज्ञ तीर्थराज पुष्कर में होगा।कार्यक्रम स्वामी प्रखरजी महाराज के सानिध्य होगा। इस महायज्ञ में 24 करोड़ गायत्री मंत्रों का जाप और 10 करोड़ विशेष मंत्रों की आहुतियां दी जाएंगी। ये रहे मौजूद इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन और ब्राह्मण समाज के काफी लोग मौजूद रहे। सुशील जोशी (जिला संरक्षक) रमेश चौमाल (जिला मंत्री), राकेश सहल (कोषाध्यक्ष), अनिल जोशी (तहसील अध्यक्ष) एडवोकेट कमल शर्मा, एडवोकेट अनुपम शर्मा, एडवोकेट राकेश जोशी, विकास पुरोहित, चंद्र प्रकाश जोशी और हिमांशु शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *