नागौर में एप्स्टीन-केस में नाम पर केंद्रीय-मंत्री का पुतला जलाया:कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पद से हटाने की मांग की, महिलाओं ने की नारेबाजी

नागौर जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष हनुमानराम बांगड़ा और महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा सोलंकी ने किया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पुतला फूंका, नारेबाजी की और उन्हें पद से हटाने की मांग की। कांग्रेस का आरोप है कि अमेरिकी अपराधी जेफ्री एप्स्टीन से जुड़ी फाइलों में हरदीप सिंह पुरी का नाम सामने आया है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी स्लोगन लिखी टीशर्ट पहन रखी थी। जिला मुख्यालय पर जुटे कार्यकर्ता नागौर में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर एकत्र हुए। यहां से विरोध प्रदर्शन करते हुए उन्होंने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ नारे लगाए। पुतला फूंका, हटाने की मांग प्रदर्शनकारियों ने हरदीप सिंह पुरी का पुतला फूंका और उन्हें तुरंत मंत्री पद से हटाने की मांग की। फाइलों में नाम आने का आरोप कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि कुख्यात अमेरिकी अपराधी जेफ्री एप्स्टीन से जुड़ी फाइलों में हरदीप सिंह पुरी का नाम उजागर हुआ है। उन्होंने इसे गंभीर विषय बताते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की। महिला कांग्रेस का अलग प्रदर्शन महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने ‘PM is Compromised’ स्लोगन लिखी टीशर्ट पहन रखी थी। भाजपा पर लगाए आरोप महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा सोलंकी ने कहा कि एक तरफ सरकार बेटी बचाओ का नारा देती है, दूसरी ओर ऐसे आरोपों से घिरे व्यक्ति को मंत्री बनाए रखा गया है। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं ऐसे हालात में खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं और प्रधानमंत्री से तुरंत कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी संदेश लिखी टीशर्ट पहनकर अपना विरोध दर्ज कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *