मानसा बार चुनाव में गुरदास सिंह मान बने प्रधान:41 वोटों से जीते और हरेंद्र शर्मा 111 वोटों से बने वाइस प्रधान

मानसा बार एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। कुल 435 वोटों में से 405 वोटों की पोलिंग हुई। प्रधान पद के लिए हुए मुकाबले में गुरदास सिंह मान ने 223 वोट हासिल किए। उनके प्रतिद्वंद्वी केसी गर्ग को 182 वोट मिले। इस तरह गुरदास सिंह मान 41 वोटों के अंतर से विजयी रहे। वाइस प्रधान पद पर हरेंद्र शर्मा ने बड़ी जीत दर्ज की। उन्हें 255 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी नरेश गर्ग को 143 वोट मिले। हरेंद्र शर्मा 111 वोटों के बड़े अंतर से जीते। एडवोकेट सतेंद्र पाल सिंह मित्तल ने चुनाव परिणामों की जानकारी दी। नवनिर्वाचित प्रधान और वाइस प्रधान ने बार एसोसिएशन के सदस्यों को आश्वासन दिया कि वे संगठन के हित में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वे सदस्यों की समस्याओं का समाधान करेंगे। दोनों नेताओं ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी वोटरों का धन्यवाद किया। जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *