बठिंडा में पटवारी को रिश्वत लेते विजिलेंस ने पकड़ा:विरासत ट्रांसफर के लिए मांगे 10 हजार रुपए, साथी कर्मचारी ताला लगाकर गायब

बठिंडा जिले के कोटशमीर-1 गांव में विजिलेंस विभाग ने पटवारी मनजोत सिंह को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी ने एक एकड़ जमीन की विरासत ट्रांसफर करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। पीडि़त ने इसकी शिकायत विजिलेंस टीम को दी। विजिलेंस विभाग के इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह के अनुसार, कोटशमीर निवासी गगनदीप सिंह ने शिकायत दी थी कि उनके ताया के निधन के बाद जमीन की विरासत दर्ज कराने के लिए पटवारी मनजोत सिंह 10 हजार रुपये मांग रहा है। शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यदि किसी अन्य की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के दौरान दूसरे पटवारी ताला लगाकर मौके से हटे छापेमारी के दौरान एक रोचक स्थिति तब बनी जब विजिलेंस टीम के पहुंचते ही आसपास के अन्य पटवारियों ने अपने दफ्तरों को ताला लगाकर मौके से दूरी बना ली। फिलहाल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *