झालावाड़ में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत युवा संसद’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय “आपात काल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक” था। यह आयोजन पीजी कॉलेज झालावाड़ के सभागार में संपन्न हुआ। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के निर्देश पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तहत इस युवा संसद का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना और उन्हें महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार व्यक्त करने का मंच प्रदान करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल रामकल्याण मीणा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में आरपीएससी के पूर्व चेयरमैन श्यामसुंदर शर्मा मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व सभापति प्रदीप सिंह राजावत, राजकीय कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर चारुलता तिवारी, नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी दिनेश जॉगिड़ और भावना झाला शामिल थे। मुख्य अतिथि श्यामसुंदर शर्मा ने वर्ष 1975 के आपातकाल की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला और प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना की। प्रदीप राजावत ने आपातकाल विषय पर प्रस्तुत विचारों की प्रशंसा की। नाथूलाल मीणा ने कहा कि युवाओं के लिए इस प्रकार की युवा संसद एक सराहनीय पहल है। भावना झाला ने प्रतिभागियों की मंच भय दूर कर आत्मविश्वास से बोलने की क्षमता की सराहना की। प्रोफेसर चारुलता तिवारी ने इसे युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम बताया। राजेंद्र तिवारी ने आगामी परीक्षाओं के दबाव के बावजूद ओजस्वी भाषण देने वाले प्रतिभागियों की प्रशंसा की। निर्णायक मंडल और प्राचार्य ने 5 श्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें पारितोषिक वितरित किए। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन समिति के सदस्य प्रोफेसर हमीद अहमद एवं डॉ. अशोक कंवर शेखावत ने किया। इस आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारी फहीमुद्दीन, प्रियंका गर्ग, बालमुकुंद मीणा, मुकेश मीणा तथा एन.सी.सी. प्रभारी कमलेश वर्मा का विशेष सहयोग रहा। कॉलेज के वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. जी.के. मालवीया, प्रो. वीपी. सिंह, प्रो. अजुर्मन्द कुरैशी, प्रो. प्रणव देव, प्रो. अलका बागला, डॉ. ओम प्रकाश बैरवा, प्रो. विजय प्रकाश मीणा, डॉ. राम किशन माली, मनीष सिंह चौहान, डॉ. प्रमिला कुमारी शर्मा, डॉ. सुमन खींची, डॉ. अशोक कुमार पाटीदार सहित अन्य स्टाफ सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। अंत में, दिनेश जॉगिड़ ने सभी मौजूद लोगों का आभार व्यक्त किया। इस प्रकार रहे प्रतियोगिता परिणाम
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रद्धा तिलवाड़िया, द्वितीय स्थान मोहित प्रताप सिंह चौहान, तृतीय स्थान सूरज कुमार मेघवाल, चतुर्थ स्थान कविता मेघवाल तथा पंचम स्थान पुष्कर डांगी ने प्राप्त किया।


