मोगा पुलिस ने दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार:हेरोइन बरामद, अलग-अलग मामलों में कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत मोगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जहां पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 25 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, हवलदार कंवरदीप सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। महिमेवाला रोड, मोगा पहुंचने पर उन्हें एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखा। पुलिस ने तुरंत उसे रोककर तलाशी ली। युवक की पहचान मोगा की मोहन सिंह बस्ती निवासी अमृतपाल सिंह के रूप में हुई, जिसके पास से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी गिरफ्तार, हेरोइन बरामद इसी क्रम में, थाना निहाल सिंह वाला के सहायक थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने भी अपनी टीम के साथ गश्त के दौरान कार्रवाई की। उन्होंने गांव धूड़कोट रणसिंह निवासी सुखचैन सिंह उर्फ अजे को संदेह के आधार पर रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 15 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है। इस पूछताछ के माध्यम से नशा तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ अभियान को और तेज किया जाएगा और इस अवैध धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *