जांजगीर-चांपा के शिवरीनारायण में 610 स्टील के कड़े जब्त:मेले में युवक की हुई थी हत्या,मारपीट में आरोपियों ने किया था भारी कड़े का इस्तेमाल

जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण माघी मेले में संदिग्ध युवकों से 610 नग स्टील के कड़े जब्त किए गए हैं। जबकि कुछ युवकों से स्टील के पंच भी बरामद किए गए हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले मेले में एक युवक की हत्या हो गई थी। युवक की हत्या के आरोपियों और अपचारी बालक ने इसी तरह के भारी कड़े पहन रखे थे, जिनका इस्तेमाल मारपीट में किया गया था। इस घटना के बाद मेले में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध युवकों से 610 नग स्टील के कड़े जब्त किए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। पुलिस ने कई ऐसे कड़े जब्त किए, जो इतने भारी थे कि उन्हें हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा सकता था। कुछ युवकों से स्टील के पंच भी जब्त किए गए हैं। एहतियात के तौर हुई कार्रवाई 11 फरवरी से शुरू हुए इस धार्मिक मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पुलिस ने मेले में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया है। पूरे अभियान की फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग की गई है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई एहतियातन की गई है, ताकि मेले का धार्मिक माहौल बना रहे। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस टीमें लगातार गश्त कर रही हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही है। जांजगीर-चांपा पुलिस ने साफ कर दिया है कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। आम जनता से अपील की गई है कि अगर कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *