3-5 मार्च को नहीं होगी परीक्षाएं, DEO ने दिया निर्देश:निजी स्कूलों के टाइम टेबल को लेकर अभिभावक संघ ने की थी आपत्ति

सरगुजा के निजी स्कूलों की परीक्षाएं 3 व 5 मार्च को आयोजित नहीं होंगी। अभिभावक संघ ने होली के एक दिन पूर्व व ठीक दूसरे दिन वार्षिक परीक्षाएं आयोजित करने पर आपत्ति की थी। छात्रों एवं अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। सरगुजा के DEO दिनेश कुमार झा ने जिले के समस्त अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय विद्यालयों (बोर्ड-सीजी, सीबीएसई, आईसीएसई) के प्रिंसिपल व हेड मास्टरों को निर्देश जारी किया है कि दिनांक 03 मार्च एवं 05 मार्च 2026 को विद्यालय स्तर से आयोजित की जाने वाली स्थानीय परीक्षाएं आयोजित नहीं की जाएं। अभिभावक संघ ने की थी आपत्ति शहर के एक बड़े निजी स्कूल सहित कुछ स्कूलों द्वारा जारी वार्षिक परीक्षा की समय सारणी में 3 व 5 मार्च को परीक्षाएं आयोजित की गई थी। जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावक संघ द्वारा इसपर आपत्ति की गई थी। अभिभावक संघ ने 04 मार्च को होली पर्व होने के कारण एक दिन पूर्व एवं एक दिन पश्चात आवागमन में कठिनाई की संभावना रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए परीक्षा तिथियों में संशोधन का अनुरोध किया गया था। शहर के कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल सहित कुछ स्कूलों के वार्षिक परीक्षाएं इन तिथियों में आयोजित थी। परीक्षा तिथि बदलकर सूचना देने का निर्देश जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के हित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उक्त तिथियों में परीक्षाएं स्थगित करने के निर्देश दिए हैं। विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि संशोधित तिथियों की सूचना समय पर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को उपलब्ध कराएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *