होली अवकाश से पहले किशनगढ़बास अभिभाषक संघ ने जिला मुख्यालय स्थित न्यायालय परिसर में फाल्गुन उत्सव और होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने फूलों, रंगों और संगीत के साथ उत्सव में भाग लिया। यह समारोह संघ के अध्यक्ष राकेश तिवाड़ी, सचिव रविन्द्र पाल तक्षक, कोषाध्यक्ष विपिन कुमार शर्मा और पुस्तकालय सचिव तैय्यब खान के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इसमें जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेन्द्र व्यास, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-01 दीपेन्द्र माथुर, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-02 जगदीश मीणा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रणवीर सिंह और सिविल न्यायाधीश डॉ. रिमझिम उपस्थित रहे। अधिवक्ताओं ने न्यायिक अधिकारियों का फूल-मालाओं और होली की प्रतीक टोपी पहनाकर स्वागत किया। न्यायालय परिसर में पारंपरिक फाल्गुनी और मजन लोकगीतों की मधुर प्रस्तुतियों ने वातावरण को उल्लासपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष अमित गौड़, सुनील यादव, संतोष गुप्ता, योगेन्द्र चौधरी, राजकुमार सैनी, उदय यादव, अनिल गोयल (ए.पी.पी.), वीरेन्द्र नरूका, सुधीर गुप्ता, रतिराम चौधरी, धीर सिंह चौधरी, राजेश मिश्रा, मनीषा चौधरी, योगिता, यादुवेन्द्र यादव सहित समस्त अधिवक्ता, स्टाम्प वेंडर, टाइपिस्ट, मुंशीगण और नक्शा नवीस उपस्थित थे। समारोह के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को होली मिलन की शुभकामनाएं दीं।


