फाजिल्का में बस ड्राइवर और कंडक्टर पर हमला:लोगों के कड़े से सिर पर वार, चढ़ने को लेकर मारपीट, यूनियन ने लगाया जाम

फाजिल्का जिले में जलालाबाद के शहीद उधम सिंह चौक में उस वक्त विवाद हो गया । जब बस में सवारियां चढ़ रही थी । कि कंडक्टर ने बस में सवारियां ज्यादा होने के चलते न चढ़ने की अपील की । ताकि कोई हादसा न हो जाए । इसी दौरान एक शख्स पर गाली गलौच करने के आरोप लगे । इसके बाद विवाद हुआ और दोनों पक्ष भिड़ गए । आरोप लगाए जा रहे है कि सवारी के साथ आए लड़के ने लोहे के कड़े से ड्राइवर कंडक्टर के सिर पर वार किया और उन्होंने घायल कर दिया । रोडवेज कर्मचारियों ने रोष ने आकर हाईवे के बीच अपनी बसें लगा जाम लगा दिया है । मौके पर पुलिस पहुंची है और मामले में जांच की जा रही है । सवारी और कंडक्टर में बवाल बस ड्राइवर ने बताया कि बस फिरोजपुर से फाजिल्का जा रही थी । जलालाबाद पहुंचे तो बस में सवारियां ज्यादा थी । कंडक्टर ने बस स्टैंड पर खड़ी सवारियों को बस में न चढ़ने की अपील की । ताकि किसी को गिरकर चोट न लग जाए । लेकिन बस के पास खड़ा शख्स उन्हें गालियां देने लगा । और बस को जोर से खटखटाने लगा । लोहे की कड़े से किया वार वहीं जब कंडक्टर ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो उनके साथ झगड़ा करने लगे । विवाद होता देख बस से नीचे आया तो उक्त व्यक्ति के साथ आया उसका लड़के ने ड्राइवर और कंडक्टर दोनों के सिर में लोहे की कड़े से वार कर उनका सिर फोड़ दिया । और फरार हो गया । ड्राइवरों ने किया हाईवे जाम हालांकि मौके पर लोगों ने लड़के के पिता को पकड़ लिया और पुलिस को बुलाया गया । रोडवेज बस ड्राइवरों ने घटना के चलते रोष में सड़क में बसे लगा हाईवे जाम कर दिया । मौके पर मौजूद पंजाब रोडवेज यूनियन के पदाधिकारी प्रितपाल सिंह गिल का कहना है कि बसों की कमी होने के चलते एक बस ने हद से ज्यादा सवारियां सवार रही है । अगर कोई हादसा हो गया तो कौन जिम्मेदार होगा । मामले की जांच में जुटी पुलिस अगर लोगों को ज्यादा भीड़ न करने की अपील करते है तो वह झगड़ा करते है । उन्होंने कहा कि उनसे झगड़ा करने की बजाए सरकार ओर विधायकों के घर के आगे धरने लगाए । कि सरकार पंजाब रोडवेज में नई बसें भेजे । मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी सतपाल सिंह ने कहा कि ड्राइवर ओर कंडक्टर दोनों घायल हुए है । फिलहाल उक्त व्यक्ति को पुलिस द्वारा थाने ले जाया जा रहा है । और मामले में जांच की जा रही है । जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *