बिलासपुर में PM आवास योजना में भ्रष्टाचार:MLA अटल ने विधानसभा में उठाया मुद्दा, कहा- गलत नामों से निकाली गई 5.17 लाख की मजदूरी

बिलासपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मजदूरी भुगतान में गड़बड़ी को लेकर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने विधानसभा में उठाया। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 2151 दिन की मजदूरी में गड़बड़ी करते हुए गलत नामों से 5.17 लाख रुपए निकाल लिया गया। ऐसे ही मस्टर रोल फर्जीवाड़ा का मामला सामने आने के बाद अब बाकी जगह भी आवास योजना में लाखों की मजदूरी की हेराफेरी होने की आशंका जताई जा रही है। कोटा विधायक ने विधानसभा के प्रश्नकाल में आवास योजना के तहत मजदूरी भुगतान में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। उन्होंने कोटा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों में मजदूरी भुगतान में गड़बड़ी और इस पर की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी थी। डिप्टी सीएम ने माना मस्टर रोल में गलत हाजिरी दर्ज अटल श्रीवास्तव के प्रश्न के जवाब में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया कि जांच में मस्टर रोल में गलत तरीके से हाजिरी दर्ज कर भुगतान किए जाने की पुष्टि हुई है। ग्राम कुंवारीमुड़ा में 2151 दिनों की मजदूरी जो करीब 5.17 लाख रुपए है,अन्य व्यक्तियों के नाम से दर्ज कर गबन किया गया है। इस मामले में तत्कालीन ग्राम रोजगार सहायक से राशि वसूली की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। डिप्टी सीएम बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई विजय शर्माने यह भी बताया कि ग्राम सेमरा में प्राप्त शिकायत की जांच जारी है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में किसी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों से वसूली और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। MLA अटल का आरोप- अधिकारी-कर्मचारियों की मिलीभगत से हो रहा भ्रष्टाचार विधायक ने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से गरीब ग्रामीणों की आवास मजदूरी में लगातार गबन हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां-जहां आवास निर्माण हो रहा है, वहां एक चैनल बनाकर मजदूरी राशि निकाली जा रही है। ग्रामीणों को मजदूरी भुगतान की जानकारी तक नहीं मिलती और फर्जी मस्टर रोल के जरिए भुगतान हो जाता है। विधायक ने मांग की कि आवास योजना के मजदूरी भुगतान की व्यापक जांच कराई जाए। उनका कहना है कि यदि पंचायत स्तर पर जांच हो, तो कई स्थानों पर इसी तरह के मामले सामने आएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *