तरनतारन में शनिवार को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित:7 घंटे बंद रहेगी सप्लाई, शहरी फीडरों के विभाजन होगा काम, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

तरनतारन जिले में 28 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बता दे कि यह कटौती 132 केवीए से चलने वाले 11 केवी सिटी 1, सिटी 4, सिटी 6 और पुलिस लाइन तरनतारन फीडरों पर शहरी फीडरों के विभाजन कार्य के कारण की जाएगी। इस बिजली कटौती से काजीकोट रोड, चंद्र कॉलोनी, सरहाली रोड (दाहिनी ओर), गली जमाराय वाली, मोहल्ला भाग शाह, तहसील बाजार, नूरदी रोड, पार्क एवेन्यू, गुरु अर्जन देव कॉलोनी, सरदार एन्क्लेव, गुरबख्श कॉलोनी, छोटा काजीकोट, पड्डा कॉलोनी, कोहाड़ अहाता, ग्रीन सिटी, होली सिटी, मोहल्ला जसवंत सिंह फीडर क्षेत्र प्रभावित होंगे। 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित वहीं इसके साथ ही पलासौर रोड, श्री गुरु अर्जन देव कॉलोनी, जय दीप कॉलोनी, दीप एवेन्यू, फतेह चक, गुरु तेग बहादुर नगर, श्री गुरु तेग बहादुर नगर फेज 2, न्यू दीप एवेन्यू तरनतारन और पुलिस लाइन फीडर क्षेत्र प्रभावित होंगे। आपको बता दे कि यह जानकारी उप मंडल अधिकारी (शहरी) तरनतारन इंजी. नरिंदर सिंह, इंजी. गुरभेज सिंह ढिल्लों (जेई) और इंजी. मनजीत सिंह (जेई) द्वारा दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *