जालोर में धरने पर बैठी 80 साल की बुजुर्ग मां:बोलीं- बेटे के हत्यारों को गिरफ्तार करें; भाई ने कहा- होली के सब रंग फीके पड़े

जालोर के मांडोली में 18 महीने बाद भी गणपत सिंह हत्याकांड का खुलासा नहीं हो पाया है। मृतक की 80 साल की मां हवा कंवर, 65 वर्षीय पत्नी भारती कंवर शुक्रवार को फिर जालोर जिला कलेक्ट्रेट के सामने भूख हड़ताल पर बैठी। पीड़िता भारती कंवर ने बताया कि 28 अगस्त 2024 को उनके पति गणपत सिंह पुत्र रण सिंह की हत्या हुई थी, लेकिन घटना को करीब 18 महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि न्याय की मांग को लेकर वह अपने परिवार सहित कई बार मुख्यमंत्री, जिला कलेक्टर, जालोर एसपी एवं जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन दे चुकी हैं, फिर भी मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। धरना-प्रदर्शन के बाद भी नहीं बढ़ी जांच
भारती कंवर ने बताया कि न्याय की मांग को लेकर रामसीन थाना क्षेत्र एवं जिला मुख्यालय पर सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में कई बार धरना-प्रदर्शन किया गया, लेकिन जांच आगे नहीं बढ़ पाई। उन्होंने बताया कि पूर्व जांच अधिकारी गोपीनाथ कांबले द्वारा जांच के दौरान तीन संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई थी और उनके नार्को टेस्ट के लिए न्यायालय से अनुमति मांगी गई थी, लेकिन संदिग्धों की सहमति नहीं मिलने के कारण अनुमति नहीं मिल सकी। इसके बाद जांच प्रक्रिया धीमी पड़ गई। 2 माह पहले भी बैठे थे भूख हड़ताल पर
मृतक के भाई गणपत सिंह ने बताया कि इससे पहले भी 17 नवंबर 2025 को से 9 दिन तक मृतक की 80 साल की मां हवा कंवर, पत्नी भारती कंवर, भाभी प्रकाश कंवर, धीरज कंवर, भाई अभय सिंह भूख हड़ताल पर बैठने के साथ ही ग्रामीणों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया था। इसके बाद 25 नवंबर को जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी, जोगेश्वर गर्ग, जालोर जिला कलेक्टर डॉ प्रदीप के गवांडे व एसपी शैलेन्द्र सिंह के आश्वासन पर भूख हड़ताल को समाप्त किया था। मां बोलीं- खुलासा होने तक घर नहीं जाएंगे, भले मर जाए मां हवा कंवर ने कहा कि इस बार मेरे बेटे की हत्या का जब तक राज नहीं खुलेगा, तब तक यहां से नहीं हटूंगी, भले इसके लिए मुझे मरना कबूल हैं। भाई ने कहा कि मेरे भाई की मौत की घटना को करीब 18 महीने बीत गए। लेकिन अब तक खुलासा नहीं हुआ हैं। होली के सभी रंग हमारे लिए फीके है। परिजनों ने कहा कि हमारी लिए होली कैसी होगी और हम होली मनाएंगे, इस बारे में सरकार और प्रशासन को सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवार की मौत हो चुकी है और पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। यह खबर भी पढ़ें… 80 साल की मां ने 9 दिन बाद भूख-हड़ताल तोड़ी:सांसद ने जूस पिलाकर धरना स्थगित करवाया; बेटे के हत्यारों को सजा की मांग हत्यारों को सजा दिलाने 80 साल की मां भूख-हड़ताल पर:व्यापारी की पत्नी अमित शाह को पत्र लिख चुकी; कीचड़ में औंधे मुंह पड़ी मिली थी लाश

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *