राजकीय अल्पसंख्यक बालक आवासीय विद्यालय(Minority Boys Residential Schools), टोंक में कक्षा 6 से 8 के बालकों के लिए विद्या संबल योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी के रुप में निजी अभ्यर्थी या सेवानिवृत्त विषय अध्यापकों से 9 मार्च को सुबह 11 बजे तक आवेदन मांगे गए हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नितेश कुमार जैन ने बताया कि अभ्यार्थियों से हिन्दी, गणित, सामाजिक विज्ञान, उर्दू, के लिए आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि हर रिक्त पद के विरुद्ध यथासंभव 3 अभ्यार्थियों का पैनल तैयार किया जाएगा, योग्य अभ्यार्थियों का चयन निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक परीक्षा यथा माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, स्नातक, बीएड एवं रीट उत्तीर्ण जिसकी समयावधि समाप्त न हो परीक्षा में प्राप्त प्राप्ताकों पर वरीयता सूची के आधार पर किया जाएगा। रिटायर्ड टीचर्स भी कर सकेंगे आवेदन
निजी अभ्यार्थियों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष व सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिए अधिकतम आयु 65 वर्ष रखी गई है।
यह व्यवस्था पूर्ण रुप से अस्थायी है। यह रिक्त पद प्रतिनियुक्ति अथवा राज्य सरकार द्वारा अन्य रीति से भरे जाने अथवा शैक्षणिक सत्र समाप्ति होने तक जो भी पहले हो उस अवधि के लिए रहेगी। उन्होंने बताया कि आवेदक अपना आवेदन पत्र और विस्तृत जानकारी (आवेदन का प्रारुप, न्यूनतम योग्यता, शर्तों व शपथ-पत्र) के लिए जिला अल्पंख्यक कल्याण अधिकारी, कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है। उन्होंने यह भी बताया कि एक अभ्यार्थी द्वारा एक से अधिक विषय के लिए आवेदन करने पर आवेदन अलग-अलग स्वीकार किए जाएंगे।


