गुरदासपुर हत्याकांड में पकड़े गए आरोपी का दावा:रणजीत और इंद्रजीत ने की पुलिसकर्मियों की हत्या, मेडिकल के दौरान मीडिया के सामने दिया बयान

गुरदासपुर जिले के आदियां गांव में हुए पुलिस हत्याकांड में एक नया मोड़ आया है। जहां गिरफ्तार आरोपियों में से एक दिलावर सिंह ने दावा किया है कि उसके दोस्त रणजीत सिंह और इंद्रजीत सिंह ने ही पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या की थी। बता दे कि यह घटना 22 फरवरी की रात को गुरदासपुर के सीमावर्ती गांव आदियां में हुई थी। जहां पुलिस चौकी में तैनात होमगार्ड जवान अशोक कुमार और पंजाब पुलिस के एएसआई गुरनाम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में आतंकवादी कनेक्शन सामने आया था इस हत्याकांड में आतंकवादी कनेक्शन सामने आया था। डीआईजी संदीप गोयल ने प्रेस वार्ता में बताया था कि आईएसआई के इशारे पर आदियां निवासी रणजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह और आलिंनंगल निवासी दिलावर सिंह ने इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिलावर सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था और उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। 25 फरवरी को रणजीत सिंह का एनकाउंटर कर दिया गया था, जबकि आरोपी इंद्रजीत सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। रणजीत सिंह के परिवार ने उसके एनकाउंटर को फर्जी बताया है। परिजनों ने उठाए सवाल परिवार का कहना है कि उनके बेटे को जानबूझकर फंसाया जा रहा है। यह नया मोड़ तब आया जब पुलिस दिलावर सिंह को मेडिकल जांच के लिए ले जा रही थी। उसी दौरान उसने मीडिया के सामने यह बयान दिया कि उसके दोस्त रणजीत सिंह और इंद्रजीत सिंह ने ही नाके पर तैनात दोनों पुलिसकर्मियों को गोली मारी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *