लाइब्रेरियन नियुक्ति, कर्मियों का वेतन बढ़ाने पर सहमति

भास्कर न्यूज | बिश्रामपुर शासकीय महाविद्यालय बिश्रामपुर की जन भागीदारी समिति की बैठक विश्वेश्वरैया आईसीटी कक्ष में सोमवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष ने की। इसमें छात्र हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। महाविद्यालय प्राचार्य डीपी कोरी ने पिछले बैठक में लिए गए निर्णय एवं महाविद्यालय को नैक मूल्यांकन में प्राप्त ग्रेडिंग बी प्लस से उपस्थित जन भागीदारी समिति को अवगत कराया। अधूरे कार्य को पूरा करने की सहमति जताई गई। जन भागीदारी मद में सत्र 2024 – 25 में एजेंडा अनुसार छात्र हित में कई निर्णय लिए गए। महाविद्यालय की पुस्तकालय में पुराने सहायक लाइब्रेरियन की नियुक्ति की गई, पुस्तकालय में एन लिस्ट सत्र 2024- 25 की राशि स्वीकृत की गई। महाविद्यालय के द्वारा एकलव्य पुरस्कार सत्र 2023- 24 से स्वीकृत की गई जनभागीदारी मद से कार्यरत कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि की गई। खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने की बैठक में चर्चा की गई। महाविद्यालय के प्राध्यापकों के द्वारा ज्वलनशील मुद्दों में किए गए सर्वे कार्य में प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *