दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला पिता बलकौर सिंह ने पंजाब में गायकों की सुरक्षा वापस लिए जाने और लगातार हो रहे पुलिस एनकाउंटरों को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि आगामी चुनावों से पहले राज्य में कोई बड़ी वारदात हो सकती है। बलकौर सिंह ने कहा कि प्रदेश के प्रमुख गायकों की सुरक्षा अचानक वापस ली जा रही है। उन्होंने अपने बेटे शुभदीप सिंह (सिद्धू मूसे वाला) की सुरक्षा हटाए जाने का भी उल्लेख किया। उनका कहना है कि सुरक्षा वापस लेने से पहले कम से कम सात दिन का नोटिस दिया जाना चाहिए और पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन होना चाहिए। कानून व्यवस्था विशेष तरीके से पेश कर राजनीतिक लाभ उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कानून-व्यवस्था की स्थिति को एक विशेष तरीके से पेश कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है। बलकौर सिंह ने यह भी आशंका जताई कि चुनावों से पहले किसी बड़े व्यक्ति को निशाना बनाया जा सकता है। एनकाउंटर में मजदूर परिवारों के युवकों को मारा जा रहा है पुलिस एनकाउंटरों पर कहा कि इन कार्रवाइयों में अक्सर छोटे किसानों या मजदूर परिवारों के युवकों को मारा जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कुख्यात गैंगस्टरों के मानवाधिकारों की बात होती है, तो इन युवकों के अधिकारों की अनदेखी क्यों की जाती है। उन्होंने कहा कि यदि कोई दोषी है तो उसका फैसला अदालत में होना चाहिए और न्यायिक प्रक्रिया के तहत ही सजा दी जानी चाहिए।


