मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज बजट 2026-27 की बहस पर रिप्लाई दिया है। सीएम के बजट रिप्लाई में सीकर जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुछ नई सौगातें मिली हैं, इनमें सड़क और मेडिकल क्षेत्र की घोषणाएं शामिल हैं। इसके अलावा सीकर में मुख्यमंत्री जन आवास योजना की प्रोग्रेसिव पॉलिसी के तहत काम होंगे। सीकर जिले के ग्रामीण क्षेत्राें में विभिन्न नए रूट पर रोडवेज चलाई जाएंगी। विधानसभावार घोषणाएं… धोद
3 करोड़ रूपए की लालास से सांगलिया तक डामर सड़क लक्ष्मणगढ़
बगड़ी पशु चिकित्सा सब सेंटर अब पशु हॉस्पिटल में अपग्रेड होगा। दांतारामगढ़
अमानीपुरा से पिपली तलाई होते हुए मुंडली(जयपुर) तक सड़क के 11.90 करोड़ रूपए मंजूर खंडेला
माना की ढाणी से केरपुरा, रामपुरा, गाेविंदपुरा व धीरजपुरा होते हुए कोटड़ी धायलान तक सड़क के लिए 15 करोड़ रूपए नीमकाथाना
काला कोटा से कोटपूतली जिला सीमा तक सड़क के 9 करोड़ 36 लाख रूपए श्रीमाधोपुर
– विभिन्न मिसिंग लिंक के लिए 10 करोड़ रूपए मंजूर
– श्रीमाधोपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बैड क्षमता अब 50 से बढ़ाकर 75 कर दी गई है।


