धमतरी में 9 घंटे में तीन सड़क हादसे, 6 घायल:बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 बाइकसवार घायल,केबिन में फंसे ट्रक ड्राइवर और हेल्पर

छत्तीसगढ़ के धमतरी में 9 घंटे के अंदर तीन अलग-अलग सड़क हादसे हुए। इन हादसों में ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर शामिल है। हादसों में कुल 6 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को पहले धमतरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है। तीनों हादसे संबलपुर, मुजगहन और धमतरी से लगे पुरूर के पास हुए हैं। सड़क हादसों में चार बाइक सवार और 2 ट्रक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। संबलपुर के पास हादसे में दोनों को रायपुर रेफर किया गया है। मुजगहन के पास की घटना में भी दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। वहीं गुरुवार बीती रात में पुरूर के पास बस से टक्कर के घायल ट्रक ड्राइवर और हेल्पर घायल हो गए। सभी को रक्तदान एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जानें कहां-कहां हुए सड़क हादसे पहली घटना संबलपुर नेशनल हाइवे पर टाटा शोरूम के पहले की है। जहां पर बाइक सवार को बस ने टक्कर मार दी, जिसमें रायपुर निवासी राकेश तिवारी और प्रमोद गुंजन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को रक्तदान एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया। जिन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया। दोनों मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव बताए जा रहे हैं। जो धमतरी में काम के बाद वापस जा रहे थे, तभी महिंद्रा की बस से भिड़ंत हो गई। रायपुर में भर्ती एक घायल की याददाश्त चली गई है। दूसरी घटना रात लगभग 10 बजे मुजगहन के पास की है। जहां ट्रेलर क्रमांक NL 02 N 6152 और बाइक क्रमांक CG 05 AL 7954 में भिड़ंत हो गई। भिड़ंत से बाइक सवार मिथलेश नेताम लोहरसी और मुकेश यादव देवकोट गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रक्तदान एम्बुलेंस और 108 से जिला अस्पताल लाया गया। बस से टक्कर के बाद ट्रक के केबिन में फंसे ड्राइवर और हेल्पर तीसरी घटना नेशनल हाइवे में पुरूर के पहले पेट्रोल पंप के पास की है। ट्रक रायपुर से आयरन खाली कर वापस बचेली लौट रहा था। तभी पेट्रोल पंप के पास सामने से जा रही बस से टकरा गई, जिससे ट्रक का सामने का हिस्सा डैमेज हो गया। हादसे के बाद ट्रक के केबिन में ड्राइवर और हेल्पर फंस गए। पुरूर पुलिस भी मौके पर पहुंची। लगभग 3 घंटे की मशक्कत के बाद ड्राइवर दीपक दुग्गा और साथी ईश्वर सोनवानी बचेली निवासी को निकाल कर जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर इलाज जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *