नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की मां की हालत नाजुक:बाथरूम में गिरने के बाद एसएमएस लेकर पहुंचे परिजन; क्रिटिकल हालत में मेडिकल आईसीयू में करवाया भर्ती

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के विधायक टीकाराम जूली की मां को आज देर शाम सवाई मानसिंह हॉस्पिटल (SMS) में भर्ती करवाया गया है। उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल आईसीयू में शिफ्ट किया है। सूत्रों के मुताबिक आज देर शाम बाथरूम में गिरने के बाद वे बेहोश हो गई थी। इसके बाद परिजन उनको लेकर एसएमएस हॉस्पिटल की इमरजेंसी में पहुंचे थे। यहां एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी, हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी समेत अन्य सीनियर डॉक्टर मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने तमाम प्रयास करके उनको इलाज देकर स्थिर किया। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत नाजुक लेकिन स्थिर बनी हुई है। इसके चलते उनको मेडिकल आईसीयू में शिफ्ट किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *