बारां में तेज रफ्तार ट्रॉले ने क्रूजर जीप को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौत हो गई और 9 अन्य घायल हो गए। घायलों में 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। क्रूजर सवार लोग प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कर वापस डूंगरपुर पर लौट रहे थे। हादसा शुक्रवार सुबह 6 बजे देवरी में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर हुआ। शाहबाद डीएसपी रिछपाल मीणा ने बताया- हादसे में क्रूजर जीप सवार जगदीश (40) पुत्र हीरालाल निवासी सागवाड़ा, भरत (45) पुत्र कचरा निवासी टामटिया, उसकी पत्नी अमृत बाई की मौके पर ही मौत हो गई। भरत और जगदीश दोस्त थे। हादसे में 9 लोग घायल
डीएसपी ने बताया कि हादसे में देवांगी प्रजापत (20), फाल्गुनी प्रजापत (23), जशोदा (40), तुलसी (40), मोहनलाल (40), सोनिका (23), ममता (19), क्रिश (14), ड्राइवर निलेश (27) घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, 5 की हालत गंभीर होने पर कोटा रेफर किया गया। धमाका दूर तक सुनाई दिया
डीएसपी रिछपाल मीणा ने बताया- क्रूजर जीप सवार लोग डूंगरपुर के सागवाड़ा की ओर जा रहे थे। फरेदुआ पाजन टोरी गांव के पास नेशनल हाईवे 27 पर ओवरटेक करते समय ट्रॉले ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि धमाका दूर तक सुनाई दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने जीप में फंसे लोगों को निकाला
डीएसपी ने बताया कि जीप सवार लोगों के हाथ, पैर, सिर और शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आई। लोगों ने जीप में फंसे घायलों को बाहर निकाला। महीने भर पहले ही कुवैत से लौटे थे दोनों दोस्त
हादसे में जान गंवाने वाले जगदीश और भरत प्रजापत कुवैत में जॉब करते थे। जगदीश गोशाला में भी गायों की सेवा करता था। दोनों परिवार में शादी के चलते महीनेभर पहले ही भारत लौटे थे। ……. कंटेंट/फोटो- चिंतन जोशी, डूंगरपुर


