भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा में एप्रोप्रिएशन बिल पर बहस का जवाब दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अलवर जिले में करीब 42 करोड़ रुपए से अधिक की सड़कें बनाने और चौड़ी करने की घोषणा की। इसमें रामगढ़ में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय की स्थापना की जाएगी। वहीं भिवाड़ी में पानी की समस्या के समाधान के लिए हरियाणा सरकार के साथ मिलकर 150 करोड़ रुपए की लागत से योजना प्रस्तावित की गई है। वहीं सीएम ने सरकारी विभागों में 1 लाख की जगह 1.25 लाख पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी करने की घोषणा की है। साथ ही सीएम ने कहा- 4 लाख भर्तियों के संकल्प को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं। अभी 1.43 लाख भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं और 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी किया है। इस दौरान अलवर को लेकर यह घोषणाएं की गईं- …….. यह खबर भी पढ़ें… बेरोजगारों के लिए सीएम की बड़ी घोषणा:25 हजार नए पदों पर भर्ती होगी; तीन शहरों के नाम बदले, पेंशन बढ़ाई विधानसभा में शुक्रवार को एप्रोप्रिएशन बिल पर बहस का जवाब देते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कई बड़ी घोषणाएं की। सीएम ने सरकारी विभागों में 1 लाख की जगह 1.25 लाख पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी करने की घोषणा की है। सीएम ने कहा कि 4 लाख भर्तियों के संकल्प को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं। अभी 1.43 लाख भर्तियां प्रक्रियाधीन है और 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी किया है। अब 1 लाख पदों की जगह 1.25 लाख पदों पर भर्ती कैलेंडर जारी करने की घोषणा की है। (पूरी खबर पढ़ें) अलवर में कुशालगढ़ से थैंक्यू बोर्ड तक बनेगी सड़क:खैरथल-तिजारा में भी बनेगा मिनी सचिवालय; जानिए बजट में और क्या मिला राजस्थान विधानसभा में 11 फरवरी को डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट घोषणा में अलवर जिले का 3 बार नाम लिया। अलवर में सेंट्रल जेल का नया भवन बनेगा। अलवर व भिवाड़ी में बाढ़ सुरक्षा पर काम होगा। इससे भिवाड़ी में पानी भराव का समाधान हो सकता है। अलवर में कुशालगढ़ से थैंक्यू बोर्ड सरिस्का तक नया रोड बनेगा। इसके लिए 20 करोड़ रुपए जारी होंगे। इसके अलावा यहां भर्तृहिर मोड़ पर पुलिया बनाने के लिए 5 करोड़ रुपए का बजट दिया है। (पूरी खबर पढ़ें)


