अलवर में रात को कड़ाके की सर्दी:सुबह ओस की बूंदें जमीं मिल रही, हवा चलने से कंपकंपी

अलवर जिले में लगातार तीसरे दिन भी कुछ जगहों पर सूखी घास व फसलों पर ओस की बूंदें जमी मिली। हालांकि हल्की हवा चलने से सुबह के समय कंपकंपी रही। रात को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। हालांकि सुबह सूरज उगने से सर्दी से कुछ राहत मिली। अलवर जिले में अब शीतलहर की कंपकंपी अधिक है। दिन में भी हवा तेज चलने पर सर्दी अधिक अहसास होती है। लेकिन शाम होते ही सर्दी अचानक से बढ़ती है। दिन का तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास र हता है। वहीं रात का तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक आ जाता है। अब आगामी दिनों यह तापमान और नीचे जाने का अनुमान है। अभी जिले में कोहरा नहीं होने के कारण दिन में सर्दी का असर कम रहता है। जैसे ही धूप निकलती है सर्दी कम होती जाती है। फसलों के लिए फायदेमंद यह मौसम फसलों के लिए फायदेमंद है। रात को कड़ाके की सर्दी पड़ती है। दिन में पूरी धूप निकलती है। बर्फ भी जमती है तो सूरज उगने के बाद साफ हो जाती है। इसलिए नुकसान नहीं है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि बर्फ जमने पर तब नुकसान होता है जब दिन में धूप नहीं निकलती है। अभी मौसम फसलों के अनुकूल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *