सीकर में 49.26 करोड़ से नई सड़कें बनेंगी:श्रीमाधोपुर CHC में अब होंगे 75 बेड, रोडवेज के नए ग्रामीण रूट तय होंगे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को बजट 2026-27 की बहस पर रिप्लाई दिया। सीएम ने बजट रिप्लाई में सीकर जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों को कुछ नई सौगातें दी हैं। इनमें सड़क और मेडिकल क्षेत्र की घोषणाएं शामिल हैं। इसके अलावा सीकर में मुख्यमंत्री जन आवास योजना की प्रोग्रेसिव पॉलिसी के तहत काम होंगे। सीकर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न नए रूट पर रोडवेज चलाई जाएंगी। इसमें सीकर में 49.26 करोड़ से नई सड़कें बनाई जाएंगी। वहीं श्रीमाधोपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बेड क्षमता अब बढ़ाकर 75 कर दी गई है। विधानसभावार घोषणाएं… ……. यह खबर भी पढ़ें… बेरोजगारों के लिए सीएम की बड़ी घोषणा:25 हजार नए पदों पर भर्ती होगी; तीन शहरों के नाम बदले, पेंशन बढ़ाई विधानसभा में शुक्रवार को एप्रो​​​प्रिएशन बिल पर बहस का जवाब देते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कई बड़ी घोषणाएं की। सीएम ने सरकारी विभागों में 1 लाख की जगह 1.25 लाख पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी करने की घोषणा की है। सीएम ने कहा कि 4 लाख भर्तियों के संकल्प को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं। अभी 1.43 लाख भर्तियां प्रक्रियाधीन है और 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी किया है। अब 1 लाख पदों की जगह 1.25 लाख पदों पर भर्ती कैलेंडर जारी करने की घोषणा की है। (पूरी खबर पढ़ें) सीकर में यमुना जल के लिए 32000 करोड़ मंजूर:खाटूश्यामजी को हेरिटेज वॉक वे की सौगात, बजट में फतेहपुर-नीमकाथाना का जिक्र नहीं वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने 11 फरवरी को प्रदेश सरकार का बजट पेश किया। बजट में सीकर जिले के लिए कई घोषणाएं हुईं थीं। सबसे अहम सीकर समेत शेखावाटी इलाके में यमुना जल लाने के लिए 32000 करोड़ रुपए की मंजूरी मिली थी। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *