अजमेर में चामुंडा माता मंदिर तक रोप-वे बनेगा:पीसांगन में भी अब DSP ऑफिस, केकड़ी के डवलपमेंट के लिए मिले 30 करोड़ रुपए

विधानसभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को एप्रो​​​प्रिएशन बिल पर बहस का जवाब देते हुए कई बड़ी घोषणाएं की। इस दौरान चामुंडा माता मंदिर तक रोप-वे बनाने की डीपीआर बनाने की घोषणा की गई। वहीं पीसांगन में पुलिस उपअधीक्षक (DSP) कार्यालय खोलने, अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त पुलिया व सड़क निर्माण के लिए केकड़ी में 30 करोड़ रुपए खर्च करने की घोषणा भी की गई। वहीं सीएम ने सरकारी विभागों में 1 लाख की जगह 1.25 लाख पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी करने की घोषणा की है। साथ ही सीएम ने कहा- 4 लाख भर्तियों के संकल्प को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं। अभी 1.43 लाख भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं और 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी किया है। इस दौरान अजमेर को लेकर भी घोषणाएं की गईं- ……… पढे़ं ये खबर भी…. बेरोजगारों के लिए सीएम की बड़ी घोषणा:25 हजार नए पदों पर भर्ती होगी; तीन शहरों के नाम बदले, पेंशन बढ़ाई विधानसभा में शुक्रवार को एप्रो​​​प्रिएशन बिल पर बहस का जवाब देते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कई बड़ी घोषणाएं की। सीएम ने सरकारी विभागों में 1 लाख की जगह 1.25 लाख पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी करने की घोषणा की है। सीएम ने कहा कि 4 लाख भर्तियों के संकल्प को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं। अभी 1.43 लाख भर्तियां प्रक्रियाधीन है और 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी किया है। अब 1 लाख पदों की जगह 1.25 लाख पदों पर भर्ती कैलेंडर जारी करने की घोषणा की है। (पूरी खबर पढ़ें)
अजमेर में बाढ़-बचाव के लिए 200 करोड़ से होंगे काम:पानी की समस्या दूर करने के लिए लगेंगे ट्यूबवेल, AI से होगी बिजली की मॉनिटरिंग राजस्थान विधानसभा में 11 फरवरी को डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी राज्य का बजट पेश किया था। इसमें कई घोषणाएं की गई थी। इसमें अजमेर को लेकर भी कईं घोषणाएं की गई थी। अजमेर में जल भराव और बरसात के पानी की निकासी व बाढ़ सुरक्षा की दृष्टि से 200 करोड़ रुपए की लागत से ड्रेनेज के काम होंगे। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *