एक‌ सप्ताह से ज्यादा समय से पारा सिंगल डिजिट में:धुंध और कोहरा छाने से विजिबिलिटी 200 मीटर तक रही

राजस्थान में सर्द हवाओं से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के अधिकतर जिलों शीतलहर की जद में हैं। जिसका असर सवाई माधोपुर पर‌ भी दिखाई दे रहा है। सवाई माधोपुर में भी पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड़ पड़ रही है। यहां अब सर्दी अपने तेवर दिखाने लगी है। इसी के साथ ही यहां बुधवार सुबह कोहरा और धुंध छाई रही। सवाई माधोपुर में बुधवार विजिबिलिटी 200 मीटर रही। सवाई माधोपुर में मंगलवार को सर्द हवाओं ने पूरे दिन गलन‌ को बनाए रखा। यहां मंगलवार को सुबह से लेकर शाम तक धूप रही, लेकिन बीच बीच ठंडी हवाएं गलन का अहसास कराती रही। धूप जाने के साथ ही रात को शीतलहर ने गलन को और बढ़ा दिया। मंगलवार को सवाई माधोपुर में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार सुबह 7.30 बजे न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां एक सप्ताह से ज्यादा समय से पारा सिंगल डिजिट में ही बना‌ हुआ है। तेज ठंड पड़ने से बढ़ी धुंध मौसम विभाग के अनुसार आगामी समय‌ में कड़ाके की ठंड़ पड़ने की संभावना है। आने वाले सप्ताह में सुबह व शाम को तेज सर्दी से यहां धुंध और कोहरा भी पड़ रहा है। सर्दी से बचने के लिए गांवों से लेकर शहर में चौक-चौराहों पर अलाव भी जलने लगे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और सर्द हवाओं की‌ वजह से सवाई माधोपुर में तापमान गिरावट हुई है। जिसके चलते सर्दी का असर बढ़ गया है। बर्फबारी के असर से सवाई माधोपुर में शीतलहर का दौर जारी है। इसी कारण से यहां कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *