कोटा-बूंदी में 25 करोड़ से नहरों की सफाई होगी:सांगोद में छात्रावास और सिनोता में पशु हॉस्पिटल खुलेगा, 3 नगरपालिका में विकास कार्य होंगे

विधानसभा में शुक्रवार को एप्रो​​​प्रिएशन बिल पर बहस का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोटा सहित संभाग के लिए कई घोषणाएं की। सीएम ने घोषणा की संभाग में टाउन प्लानिंग योजना लाई जाएगी। कोटा- बूंदी जिले में एमएलसी और आरएमसी व अन्य नहरों की सफाई एवं ड्रेनेज संबंधी कार्य किए जाएंगे। कोटा- बूंदी जिले में एमएलसी और आरएमसी व अन्य नहरों की सफाई एवं ड्रेनेज संबंधी कार्य के लिए 25 करोड़ रुपए दिए गए हैं। सीएम भजनलाल शर्मा कहा- नगर पालिका रामगंजमंडी, इटावा सुल्तानपुर में विभिन्न विकास कार्य होंगे। सिनोता (पीपल्दा ) में नवीन पशु चिकित्सालय खोला जाएगा। सीएम ने ये की घोषणाएं
………. ये खबरें भी पढ़ें- बेरोजगारों के लिए सीएम की बड़ी घोषणा:25 हजार नए पदों पर भर्ती होगी; तीन शहरों के नाम बदले, पेंशन बढ़ाई विधानसभा में शुक्रवार को एप्रो​​​प्रिएशन बिल पर बहस का जवाब देते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कई बड़ी घोषणाएं की। सीएम ने सरकारी विभागों में 1 लाख की जगह 1.25 लाख पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी करने की घोषणा की है। सीएम ने कहा कि 4 लाख भर्तियों के संकल्प को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं। अभी 1.43 लाख भर्तियां प्रक्रियाधीन है और 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी किया है। अब 1 लाख पदों की जगह 1.25 लाख पदों पर भर्ती कैलेंडर जारी करने की घोषणा की है। (पूरी खबर पढ़ें)
कोटा में ऑर्गेनिक फूड बाजार बनेगा,पीपीपी मोड पर स्मार्ट पार्किंग:टेक्नो हब और महिला बाल शक्ति संकुल की भी घोषणा; जानिए- बजट में और क्या खास बता दें इससे पहले राजस्थान विधानसभा में बजट बहस का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कोटा में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के पास नया इंडस्ट्रियल एरिया बनाने, ट्रिपल आईटी कोटा में नए कोर्स शुरू करने की घोषणा की थी। (पूरी खबर पढ़ें)
ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के पास बनेगा नया इंडस्ट्रियल एरिया:मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी की होगी सुविधा,कोटा ट्रिपल आईटी को बनाया जाएगा एआई हब राजस्थान विधानसभा में बजट बहस का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कोटा को लेकर कई घोषणा की है। कोटा में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के पास नया इंडस्ट्रियल एरिया बनेगा। ट्रिपल आईटी कोटा में नए कोर्स शुरू होंगे। केंद्र के सहयोग से कोटा के ट्रिपल आईटी को एआई हब बनाया जाएगा। मेडिकल कॉलेज कोटा में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू होगी। कोटा के अस्पतालों में 25 करोड़ के काम होंगे। हाड़ौती के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व, मुकुन्दरा टाइगर रिजर्व, चम्बल घड़ियाल सेन्चुरी में सफारी व सुविधा विकास के लिए 25 करोड़ खर्च होंगे (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *