रांची में नई रोशनी खिल गई है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी रोशनी खलखो राजधानी की मेयर बन गई हैं। उन्होंने शुक्रवार को कांग्रेस समर्थित रमा खलखो को 14,363 वोटों से हराया। रोशनी को 1,57,669 वोट मिले, जबकि रमा को 1,43,306 वोट मिले। पांच राउंड में हुई मतगणना का परिणाम रात 12 बजे घोषित किया गया। रोशनी ने पहले राउंड से ही बढ़त हासिल की, यह अंत तक बनी रही। मेयर पद के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में थे, लेकिन मुख्य मुकाबला रोशनी-रमा के बीच रहा। अन्य 9 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। हजारीबाग नगर निगम के नए मेयर अरविंद कुमार राणा चुने गए हैं। अरविंद राणा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता और पत्रकार भी रहे हैं। पहली बार हुए मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की प|ी सुधा गुप्ता ने भाजपा समर्थित संध्या सिंह को हराया। आदित्यपुर नगर निगम में भाजपा समर्थित संजय सरदार जीते। देवघर नगर निगम चुनाव के नए मेयर झामुमो समर्थित उम्मीदवार रवि रावत होंगे। धनबाद में संजीव सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं, मेदिनीनगर में भाजपा समर्थित अरुणा शंकर ने कड़ी टक्कर में कांग्रेस समर्थित नम्रता त्रिपाठी को 3122 वोटों से हराया। चास में भोलू पासवान आगे चल रहे हैं। वहीं, नगर पंचायत में भाजपा समर्थित 8 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। बिना समर्थन वाले प्रत्याशियों ने नगर निगम के साथ-साथ नगर परिषद में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। बता दें कि 23 फरवरी को झारखंड के 48 नगर निकाय में चुनाव हुआ था। नगर निगम: जानिए, कौन क्यों जीता गर निगम – परिणाम सारांश 🏛 नगर परिषद – परिणाम सारांश 🏘 नगर पंचायत – पार्टी समर्थित विजेता विशेष: सिमडेगा में पुनर्मतगणना में ओलिवर लकड़ा जीते। 🏛 नगर परिषद – पार्टी समर्थित विजेता 🗳 प्रमुख जीत-हार


