माननीयों की होली… गुलाल की जगह फूलों से भरे रंग

विस में होली मिलन रांची| विधानसभा में बजट सत्र के बीच शुक्रवार शाम होली मिलन का आयोजन हुआ। रंग-गुलाल के बजाय माननीयों ने फूलों की होली खेली। विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्रियों व विधायकों के साथ एक-दूसरे को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व है, जो जीवन में खुशियों के रंग भरता है। शिबू सोरेन के निधन के कारण इस बार समारोह सादगीपूर्ण रखा गया। समारोह में विधायक कल्पना सोरेन और नीरा यादव सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *