झारखंड में खुलेंगे 11 नए आधार सेवा केंद्र, अभी तीन जिलों में है स्थाई सेंटर

रांची में आयोजित समीक्षा बैठक के बाद झारखंड में 11 नए आधार सेवा केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया है। अभी राज्य के 3 जिलों में स्थायी आधार केंद्र संचालित हैं। नए केंद्र शुरू होने के बाद यह संख्या बढ़कर 14 जिलों तक पहुंच जाएगी। यह निर्णय भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की बैठक में लिया गया। यूआईडीएआई के सीईओ भुवनेश कुमार ने बताया कि देशभर में आधार सेवा केंद्रों का विस्तार किया जा रहा है, इसी क्रम में झारखंड को अतिरिक्त केंद्र दिए गए हैं। -शेष पेज 15 पर एप से होगी पहचान, कार्ड रखने की जरूरत नहीं…सीईओ ने बताया कि जल्द ही नया आधार मोबाइल एप लॉन्च किया गया है। अब नागरिकों को फिजिकल आधार कार्ड साथ रखने की जरूरत नहीं होगी। इससे तुरंत आधार की सत्यता की जांच संभव होगी। मोबाइल नंबर की पुष्टि भी एप के जरिए की जा सकेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *