पुलिस पदाधिकारी पर नियम विरुद्ध कार्रवाई की गई तो आंदोलन करेंगे : पुलिस एसोसिएशन

रांची| झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य में पुलिस पदाधिकारियों के साथ हो रहे कथित दुर्व्यवहार और दबाव की घटनाओं पर आपत्ति जताई। एसोसिएशन ने कहा कि यदि किसी भी पुलिस अधिकारी के खिलाफ नियम-विरुद्ध कार्रवाई की गई तो एसोसिएशन इसका विरोध करेगा और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन करेगा । एसोसिएशन ने डोरंडा थाना की थानेदार दीपिका प्रसाद के साथ कुछ अधिवक्ताओं द्वारा कथित दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। एसोसिशन ने कहा कि एक अधिवक्ता से जुड़े मामले में कुछ वकीलों ने थाना प्रभारी को घेर लिया और उन्हें जेल भेजने तक की धमकी दी। एसोसिएशन के महामंत्री संजीव कुमार ने कहा कि पुलिस पदाधिकारी न्यायसंगत कार्रवाई करने के बावजूद प्रताड़ना झेल रही हैं। यहां तक कि वर्दी उतरवाने की धमकी भी दी जा रही है। यह विवाद एक अधिवक्ता की कार से एक युवक को कुछ दूर तक घसीटे जाने की घटना के बाद वाहन जब्त करने के बाद का है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *