डीएसपीएमयू कैंपस का स्वैग… रंगों की बौछार और डीजे का शोर

डीएसपीएमयू कैंपस इन दिनों पढ़ाई के प्रेशर को ‘बाय-बाय’ बोलकर पूरी तरह होली के खुमार में डूबा हुआ है। लगातार तीसरे दिन कैंपस की फिजाओं में सिर्फ गुलाल और मस्ती की गूंज सुनाई दी। शुक्रवार को हिंदू छात्र संघ के तत्वावधान में सजे इस ‘रंगोत्सव’ ने तो जैसे कैंपस को एक बड़े ओपन-एयर डांस फ्लोर में बदल दिया। क्या लड़के और क्या लड़कियां, सभी ‘बलम पिचकारी’ और“रंग बरसे’ जैसे बॉलीवुड हिट्स के साथ-साथ भोजपुरी-नागपुरी धुनों पर बेफिक्र होकर थिरकते नजर आए। चेहरों पर गुलाल और दिल में मस्ती लिए विद्यार्थियों की टोली ने एक-दूसरे को रंगों से सराबोर कर दिया। अभिषेक मिश्रा और उनकी टीम के नेतृत्व में हुए इस जश्न ने दिखा दिया कि कैंपस की असली जान उसकी बेफिक्री और ये साझा खुशियां ही हैं। मनोज बोले, “पढ़ाई तो साल भर चलेगी, पर दोस्तों के साथ ये रंगों वाली यादें और ‘बलम पिचकारी’ पर वो पागलों वाला डांस… यही तो असली कॉलेज लाइफ है। मजा आया आज’।
कैंपस की बेफिक्री और ठुमकों का तड़का
जब बात होली की हो और डीजे पर नागपुरी-भोजपुरी का तड़का न लगे, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। “होली रा.. सा..रा..रा’ की गूंज के साथ स्टूडेंट्स की टोलियों ने कैंपस को सिर पर उठा लिया। क्या लड़के, क्या लड़कियां… कोई लाल हुआ तो कोई नीला-पीला, पर हर चेहरे पर एग्जाम की चिंता नहीं, बल्कि त्योहार की एक्साइटमेंट थी। हाथ में अबीर व दोस्तों की टोलियां एक-दूसरे को रंग लगाकर इस खास पल को यादगार बना रही थीं। डीजे वाले बाबू ने बजाए ये एवरग्रीन हिट्स कैंपस के नए भवन में डीजे की धुन ऐसी चढ़ी कि पैर रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे। होली में उड़े गुलाल, रंग बरसे भीगे चुनरवाली, होली खेले रघुबीरा, बलम पिचकारी, डू मी अ फेवर लेट्स प्ले होली, होली के दिन दिल खिल जाते हैं… इन गानों ने महफिल में चार चांद लगा दिए। डीएसपीएमयू कैंपस मस्ती के मूड में दिखा टीम वर्क और मस्ती का मेल : इस धमाकेदार सेलिब्रेशन के पीछे अभिषेक मिश्रा, प्रेम कुमार, सुधांशु सिन्हा, अक्श गुप्ता, आकाश झा और साहिल रंजन जैसे दोस्तों की पूरी टीम का हाथ था, जिन्होंने मिलकर डीएसपीएमयू के छात्रों के लिए इस दिन को यादगार बना दिया। सभी शाम तक मस्ती करते रहे। holi celebration

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *