स्टॉल पर मोतियों से बनी कलाकृतियां सबका मन मोह रही हैं। युवाओं के बीच यहाँ के मोती वाले पर्स (₹350-₹800) और तोरण द्वार काफी ट्रेंड कर रहे हैं। इसके अलावा ₹450 से ₹1150 की रेंज में उपलब्ध भगवान गणेश की मोती जड़ित प्रतिमाएं श्रद्धा और शिल्प का बेजोड़ नमूना पेश कर रही हैं। पलाश ब्रांड के स्टॉल पर ‘मड़ुआ मिक्सचर’ और ‘ब्राउन राइस’ की जबरदस्त डिमांड है। अरुणा देवी ने बताया कि ढेकी में कुटा हुआ ब्राउन राइस (₹150) व मड़ुआ मिक्स्चर (₹75) लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। सिटी रिपोर्टर } रांची प्रेस क्लब में महिला पत्रकारों की संस्था ‘वीमेंस वेलफेयर कमेटी’ की ओर से आयोजित दो दिवसीय बसंत मेला शुक्रवार को शुरू हुआ। उद्घाटन कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया। कहा कि यह मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि महिला शक्ति और उद्यमिता का जीवंत उदाहरण है। मेले में 40 स्टॉल सजाए गए हैं, जहां कपड़ों से लेकर चटाखेदार पकवानों तक की पूरी रेंज उपलब्ध है। इस मेले की सबसे बड़ी खासियत यहां की विविधता है। कांके से आईं कमला और यशोदा कुमारी के exhibition


